हरिद्वार में तलाक के सवाल पर भड़कीं अपर्णा यादव, पत्रकारों पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

हरिद्वार | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेत्री, साथ ही यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शुक्रवार को हरिद्वार में पत्रकारों के सवाल पर नाराज हो गईं। वसंत पंचमी के अवसर पर वीआईपी घाट पर गंगा स्नान के बाद जब पत्रकारों ने उनसे तलाक से जुड़े सवाल पूछे, तो वह भड़क उठीं और नाराजगी जाहिर की।

वीडियो बनाने के आरोप लगाए

अपर्णा यादव ने स्नान के दौरान अश्लील तरीके से वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाते हुए पत्रकारों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें छाते की ओट में लेकर वहां से ले गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपर्णा यादव पत्रकारों पर नाराजगी जताती नजर आ रही हैं। इस घटना के बाद वीआईपी घाट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
(द जग समाचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)

अमित शाह से मुलाकात की थी संभावना

सूत्रों के अनुसार, अपर्णा यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे की सूचना मिलने पर उनसे मुलाकात के उद्देश्य से हरिद्वार आई थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात योग गुरु स्वामी रामदेव से तो हुई, लेकिन पतंजलि में ठहरे गृह मंत्री अमित शाह से उनकी भेंट नहीं हो सकी। इसके बाद वह वसंत पंचमी के अवसर पर गंगा स्नान के लिए वीआईपी घाट पहुंचीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *