Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून |मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के मुताबिक आखिरकार उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है।

 

पर्वतीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 23 जनवरी को देहरादून के पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार खासतौर पर 2300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना अधिक है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

28 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 28 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह बदला रह सकता है। ऐसे में प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर पर्वतीय और ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *