निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हादसा, ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत

हरिद्वार: नजीबाबाद हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास सड़क पर पड़े गड्ढे के कारण स्कूटी पलट गई, और पीछे से आए ट्रक ने स्कूटी सवार युवक और युवती को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान श्रद्धा जोशी (ब्रह्मविहार कॉलोनी, फेस-1) और अक्षत शर्मा (कनखल) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच थी। पुलिस ने बताया कि दोनों नीलेश्वर मंजिर के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के समय दोनों स्कूटी पर वीडियो बना रहे थे।

ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक युवती मेडिकल की छात्रा थी, जबकि युवक के पिता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बताए जा रहे हैं।

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर बढ़ते हादसे

स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर चंडीघाट से चिड़ियापुर तक करीब 30 किलोमीटर के हिस्से में लगातार हादसे हो रहे हैं। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद भी कई जगह मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। इसके अलावा अधूरे फ्लाईओवर, टूटी सड़क और निर्माण सामग्री सड़क किनारे होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी से वाहन चलाएं और निर्माणाधीन हिस्सों में अतिरिक्त सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *