यूकेएसएसएससी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, जानिए कब होगी परीक्षा

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सहायक अध्यापक (एलटी–विशेष शिक्षा) भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। आयोग ने इसकी नई तिथि जारी कर दी है।

आयोग के प्रभारी अनुसचिव सुभाष चंद्र घिल्डियाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सहायक अध्यापक एलटी विशेष शिक्षा पदों की भर्ती का विज्ञापन 12 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। पहले यह परीक्षा 18 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी परीक्षा

संशोधित कार्यक्रम के तहत यह परीक्षा प्रदेशभर में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में कराई जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 जनवरी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 128 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

यूकेएसएसएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *