राठौर-उर्मिला ऑडियो पर सीएम धामी का पलटवार, बोले– दुष्प्रचार करने वाला विपक्ष अब क्यों चुप

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बातचीत का नया ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन ऑडियो को आधार बनाकर विपक्ष ने आंदोलन खड़ा किया था, अब उसी प्रकरण से जुड़ा नया ऑडियो सामने आने के बाद विपक्ष चुप क्यों हो गया है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दुष्प्रचार फैलाने वालों को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

15 दिन तक प्रदेश में बना रहा अराजकता का माहौल

राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राठौर-उर्मिला के पहले ऑडियो के आधार पर कुछ लोगों ने करीब 15 दिनों तक पूरे प्रदेश में अराजकता और अस्थिरता का माहौल बनाया।
सीएम ने कहा कि दुष्प्रचार के जरिए राज्य के भोले-भाले लोगों को भड़काया गया, जिससे प्रदेश में चल रहे विकास कार्य भी प्रभावित हुए।

सच्चाई स्वीकार कर जनता से माफी मांगे विपक्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जब नए ऑडियो सामने आ चुके हैं, तो विपक्ष को सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए और जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने केवल राजनीतिक लाभ के लिए बेटी अंकिता भंडारी के नाम पर भी राजनीति करने से परहेज नहीं किया।

अंकिता के परिवार के साथ खड़ी है सरकार

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दुष्प्रचार से जुड़े मामलों में दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश आ चुका है और पुलिस भी अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अंकिता के माता-पिता के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बुधवार को हुई मुलाकात में परिवार ने जो भावनाएं रखी हैं, उनके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकार इस मामले में सभी विधिक पहलुओं का गंभीरता से अध्ययन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *