Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कुंभ मेला क्षेत्र को गैर-हिंदू प्रतिबंधित घोषित करने की मांग, साध्वी प्राची ने जिहादी मानसिकता की जताई आशंका

हरिद्वार। कुंभ मेला क्षेत्र को गैर-हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची भी सामने आ गई हैं। शुक्रवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान साध्वी प्राची ने कुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं जताईं।

साध्वी प्राची ने लाल किले पर हुई आतंकी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार पढ़े-लिखे डॉक्टरों द्वारा कथित जिहादी मानसिकता के तहत आतंकी घटना को अंजाम दिया गया, उसी तरह कुंभ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को भी निशाना बनाए जाने की साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार को कुंभ क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्णय लेने चाहिए।

उन्होंने मांग की कि पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके। साध्वी प्राची का कहना था कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि कुंभ मेले की तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही प्रशासन और विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग सुझाव और मांगें सामने आ रही हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *