अल्मोड़ा के गहरी खाई में गिरी बस, 7 की मौत, 12 घायल , सीएम धामी और पीएम मोदी ने जताया शोक

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तराखंड : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक का नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर और त्वरित इलाज उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएमओ इंडिया की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा गया कि अल्मोड़ा बस हादसे में लोगों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह घटना एक बार फिर उत्तराखंड रोड एक्सीडेंट, Almora bus accident, Uttarakhand road safety और hill area bus crash जैसे मुद्दों को सामने ले आई है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

मृतकों और घायलों की जानकारी 

मृतकों में गोविंद बल्लभ (80) और उनकी पत्नी पार्वती देवी (75) निवासी जमोली, सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65) जमोली, तारा देवी (50) बाली, गणेश (25), उमेश (25) और एक अज्ञात युवक शामिल हैं, जिसकी पहचान की जा रही है।

घायलों में नंदा बल्लभ (50), राकेश कुमार (40), नंदी देवी (40), हंसी सती (36), मोहित सती (16), बुद्धि बल्लभ (58), हरीचंद्र (62), भूपेंद्र सिंह (64), जितेंद्र रेखाड़ी (37), बस चालक नवीन चंद्र (55), हिमांशु पालीवाल (17) और प्रकाश चंद (43) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *