एंजेल चकमा हत्याकांड पर सरकार सख्त, CM धामी बोले– अराजक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा

देहरादून: त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को उत्तराखंड सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। हाल ही में कुछ युवकों द्वारा की गई पिटाई के बाद एंजेल अस्पताल में भर्ती था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “प्रदेश में इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को सरकार किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगी।”

पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश में नेपाल भी भेजा गया है।

CM ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि आरोपी बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होगा।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ,“अराजक तत्व सरकार से किसी तरह की नरमी की उम्मीद न रखें। ऐसे लोगों को कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।”

सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रह रहे हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने त्रिपुरा के मृतक छात्र एंजेल चकमा के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *