बांग्लादेश में दीपू चंद की हत्या के विरोध में रुद्रपुर में प्रदर्शन, बांग्लादेश सरकार का फूंका पुतला

उधम सिंह नगर। बांग्लादेश में दीपू चंद की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोगों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और घटना की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह प्रदर्शन बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार बेहद चिंताजनक हैं और ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं। उन्होंने भारत सरकार से भी इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी जताई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मामले को गंभीरता से उठाने की अपील की।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परिमल राय, सुब्रत विश्वास, अभिमन्यु साना, पार्षद शुभम दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में हत्या की निंदा करते हुए न्याय की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *