लोहाघाट में बड़ा सड़क हादसा , बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत

उत्तराखंड : उत्तराखंड के लोहाघाट में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बोलेरो कार बाराकोट के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बोलेरो कार चम्पावत के पाटी क्षेत्र के बालातड़ी गांव से गणाई गंगोली वापस जा रही थी। तड़के करीब तीन बजे के आसपास बाराकोट के समीप बागधार में अचानक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद घायलों और शवों को खाई से निकाला।

हादसे में मरने वालों की पहचान

प्रकाश चंद उनियाल (40) निवासी सुभाष नगर रुद्रपुर
केवल चंद्र उनियाल (35)
सुरेश नौटियाल (32)
भावना चौबे (28)
प्रियांशु चौबे (6) (भावना का बेटा)

गंभीर रूप से घायल

देवीदत्त पांडेय (38) निवासी सेराघाट, अल्मोड़ा
धीरज उनियाल (12), रुद्रपुर
राजेश जोशी (14), बनकोट, गंगोलीहाट
चेतन चौबे (5), दिल्ली
भास्कर पंडा, सेराघाट, गंगोलीहाट

स्थानीय प्रशासन हादसे की वजह की जांच कर रहा है, जबकि गांव में शोक की लहर फैल गई है। बारात की खुशियां रातों-रात मातम में बदल गईं और परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *