Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

भारत 24 और अमर उजाला की डिजिटल शाखा के एंकर को ब्लैकमेलिंग और उगाही सिंडिकेट चलाने के आरोप में किया गिरफ्तार

नोएडा: ‘भारत 24’ न्यूज चैनल में कार्यरत एंकर और अमर उजाला अखबार की डिजिटल शाखा में पदस्थ एंकर को ब्लैकमेलिंग व उगाही सिंडिकेट चलाने के आरोप में किया गिरफ्तार, जान से मारने और आपराधिक मामलों में फसाने के लगे आरोप।

भारत 24 प्रबंधन की ओर से भारत 24 न्यूज चैनल में कार्यरत एंकर शाजिया निसार और अमर उजाला अखबार की डिजिटल शाखा में पदस्थ एंकर आदर्श झा को ब्लैकमेलिंग व उगाही के आरोप में दोनों के खिलाफ FIR कराई गई। आरोप लगाए गए है कि वादी को झूठे आपराधिक मामलों में फसाने की धमकी और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

 

क्या है पूरा मामला 

 

जानकारी के अनुसार करीब 7,8 साल पहले जी सलाम चैनल में शाजिया को नौकरी दिलाने में आदर्श झा ने सिफारिश की थी। उस समय चैनल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ जगदीश चंद्रा थे। शाजिया ने वहां 3 से4 महीने ही काम किया था जिसके बाद 5 नवंबर 2022 में शाजिया ने एंकर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।

जिसके बाद मार्च 2023 से सितम्बर 2023 तक वह चैनल से अनुपस्थित रही। 11 सितंबर 2023 को शाजिया ने दुबारा चैनल जॉइन किया यह कहकर कि वह सुधर जाएगी लेकिन ऐसा नहीं होता है हालत ओर बदतर हो जाते हैं। शाजिया ने एडिटर, HR हेड और अन्य वरिष्ठों पर बलात्कार व यौन उत्पीड़न जैसे झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देना शुरू कर दिया था ।

सूत्रों के मुताबिक 14 अप्रैल 2025 को शाजिया ने चैनल प्रबंधन के खिलाफ गंभीर झूठे आरोप लगाए, जिसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। शुरुआत में उसने 5 करोड़ की मांग की, जिसके बाद ये मांग बढ़कर अंततः 65 करोड़ तक पहुंच गई।

शाजिया की हर मांग की रिकॉर्डिंग मौजूद है। शाजिया की इस साजिश में आदर्श झा भी सक्रिय रूप से शामिल रहा। दोनों ने डॉ जगदीश चंद्रा से जयपुर में मिलकर उन्हें धमकी दी, जिसके वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

 

चैनल प्रबंधन का कहना है कि जिस चैनल ने उन्हें रोजगार, मान सम्मान और अवसर दिया उन्हीं को ब्लैकमेल कर सामाजिक व व्यवसायिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।

 

कंसल्टिंग एडिटर अनिता हाडा और HR हेड अनु श्रीधर ने भी शाजिया, उसकी मां नसीम बानो और आदर्श झा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उसमें कार्यालय में अवांछित मांगे, अभद्रता, धमकियाँ और झूठे यौन उत्पीड़न के मुकदमे की धमकियों का विवरण किया है।

 

भारत 24 प्रबंधन की और से कराई गई FIR के बाद नोएडा सेक्टर 58 थाना पुलिस ने आज सुबह दोनों को गिरफ्तार कर सिविल जज गौतम बुद्ध नगर की अदालत में पेश किया। गिरफ्तारी से पहले शाजिया के घर से 35.50 लाख की नकदी भी मिली। न्यायधीश जूही आनंद ने दोनों को 14 दिन की न्यायनिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

उधर नोएडा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पत्रकार और इनफ्लुएसर के रूप में कुछ अन्य लोग भी इस ब्लैकमेल सिंडिकेट में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *