Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून ।एसएसपी देहरादून की सख्त रणनीति का असर जिले में लगातार दिख रहा है। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान को आगे बढ़ाते हुए दून पुलिस ने एक और नशा तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर

पटेलनगर कोतवाली पुलिस टीम ने चंद्रबनी से करीब 100 मीटर आगे, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ में उसकी पहचान शादाब पुत्र मुस्तकीम के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 152 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

उधार चुकाने और जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में बना तस्कर

पुलिस पूछताछ में शादाब ने बताया कि उसने जल्दी पैसा कमाने और अपने ऊपर चढ़े कर्ज को उतारने के लिए स्मैक तस्करी शुरू की थी।

 

एसएसपी के निर्देश पर लगातार अभियान

ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एसएसपी दून ने सभी थाना क्षेत्रों को नशा कारोबारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते लगातार विभिन्न इलाकों में अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

मामला दर्ज

गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *