Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

चारधाम समेत पूरे उत्तराखंड में सुरक्षा कड़ी, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। दिल्ली में सोमवार शाम हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। राजधानी देहरादून में देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, वहीं अब चारधाम सहित राज्य की सीमाओं और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ भीषण धमाका

सोमवार शाम करीब 6:52 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास नेताजी सुभाष मार्ग पर एक i20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ।धमाके के वक्त कुछ लोग प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।विस्फोट इतना तेज़ था कि आग तेजी से फैल गई, जिससे छह वाहन और तीन ऑटो-रिक्शा जलकर खाक हो गए।
इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए।
घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।घटना के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में अलर्ट जारी, देहरादून में रातभर चला चेकिंग अभियान

दिल्ली विस्फोट के बाद उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया।पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और एसएसपी अजय सिंह ने देर रात सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
देहरादून में बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, मॉल और बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी सक्रिय कर दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री धामी बोले — राज्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सुरक्षा को लेकर कहा कि, राज्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और प्रशासन को चौबीसों घंटे सतर्क रहना होगा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

 

चारधाम और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

डीजीपी दीपम सेठ ने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं, चारधाम मार्गों, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर 24 घंटे तक सघन चेकिंग की जाए।इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों मॉल, बाजार और पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील

साथ ही पुलिस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु की जानकारी तुरंत डायल 112 कंट्रोल रूम में दें।

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *