Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

साजिश हनीमून और कत्ल; राजा की पत्नी ही निकली कातिल,सोनम की मां नहीं चाहती थी? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।

Tha Jag Samachar

Sonam Raghuwanshi Case राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. मेघालय पुलिस के मुताबिक, राजा की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी सहित 4 लोगों को अरेस्ट किया है. राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम मध्य प्रदेश से मेघालय हनीमून मनाने गए थे. इसी दौरान राजा की हत्या हो गई।

एक तरफ पूरा परिवार बेटे की मौत के सदमे में टूटा पड़ा है, तो दूसरी ओर मां की आंखों में गुस्से और सवालों की चिंगारी है. राजा रघुवंशी की मां ने बेटे की मौत को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा है कि दुल्हन सोनम ने खुद हनीमून के लिए टिकट करवाया था, इसलिए लौटने का कोई प्लान ही नहीं था.

क्या है पूरा मामला?

सोनम और उनके पति राजा रघुवंशी जो इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे, 11 मई 2025 को शादी के बाद हनीमून के लिए शिलांग गए थे. 20 मई को मेघालय पहुंचे इस जोड़े का 23 मई को परिवार से आखिरी बार संपर्क हुआ था. इसके बाद दोनों का फोन बंद हो गया, और उनकी किराए की एक्टिवा स्कूटी सोहरारिम में लावारिस हालत में मिली. 2 जून को वेई सॉडोंग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का सड़ा-गला शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया. लेकिन सोनम का कोई सुराग नहीं मिल रहा था, जिससे परिवार को अपहरण और तस्करी तक की आशंका होने लगी थी.

इस दर्दनाक मामले में अब मां का बयान सामने आने से पूरे घटनाक्रम को लेकर नए शक खड़े हो गए हैं. राजा की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मुझे पहले से लग रहा था खतरा… कुछ प्लानिंग थी. सोनम ने ही कहा था कि चेन पहनकर चलना. मुझे तभी थोड़ा अजीब लगा था और लगा कुछ तो प्लानिंग है. मुझे शुरू से डर लग रहा था.

Sonam Raghuwanshi Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या के बाद लापता उनकी पत्नी सोनम 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिलीं 

गाजीपुर में कैसे मिली सोनम?

17 दिन बाद, यानी 9 जून 2025 को, सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर देखी गईं. बताया जा रहा है कि उन्होंने ढाबे से अपने परिवार को फोन किया और अपनी लोकेशन बताई. परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गाजीपुर पुलिस ने सोनम को हिरासत में लिया. अभी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि यह समझा जा सके कि वे शिलांग से गाजीपुर कैसे पहुंचीं और इन 17 दिनों में उनके साथ क्या हुआ. सूत्रों के मुताबिक, सोनम थकी हुई और परेशान हालत में थीं, लेकिन सुरक्षित हैं.

चेहरे का उतर गया नूर

11 मई को दुल्हन के जोड़े में सजी सोनम रघुवंशी जब 9 जून को गाजीपुर में मिली तो उसकी हालत खराब थी। मुरझाए हुए चेहरे को लेकर सोनम ने सरेंडर किया। इस दौरान उसने काली टी-शर्ट पहन रखी थी। वो यहां कैसे पहुंची, किसके साथ पहुंची? फिलहाल ऐसे कई सवालों के जवाब ढूंढने है। पुलिस उससे पूछताछ के बाद मामले का खुलासा करेगी।

पुलिस को ऐसे हुआ शक

राजा के शव के आस पास जब खोजबीन पर भी सोनम का कुछ पता नहीं चला। राजा का शव वोइसाडोंग नाम की जगह पर मिला। यह जगह राजा-सोनम की तरफ से किराए पर ली गई स्कूटी की लोकेशन से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। यह बात और शक बढ़ाने वाली बनी। राजा के शव के पास से न तो उनका मोबाइल मिला, न पर्स, और न ही राजा की पहनी सोने की चेन और अंगूठी। सिर्फ उसकी स्मार्टवॉच ही कलाई पर बंधी मिली। इस खोज अभियान में एसडीआरएफ, स्पेशन ऑपरेशन टीम और एक माउंटेनियरिंग क्लब भी शामिल था

सोनम की बरामदगी को लेकर 2 तरह की बातें

पहली: गाजीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया, ‘गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने नंदगंज के काशी ढाबा पर एक महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पुलिस पूछताछ में पुष्टि हुई कि यह वही सोनम रघुवंशी है, जो अपने पति राजा रघुवंशी के साथ शिलॉन्ग में लापता हुई थी। जिला अस्पताल में चेकअप के बाद सोनम को वन स्टॉप सेंटर में रखा है।

दूसरी: सोनम के पिता देवी सिंह ने बताया, ‘रात करीब 2 बजे सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची थी। यहां ढाबे वाले से कहकर भाई गोविंद को कॉल किया। गोविंद ने गाजीपुर से अपने परिचित को वहां भेजा। इसके बाद उन्होंने सोनम से फोन पर बात कराई।’

मेघालय पुलिस ने क्या बताया

मेघालय के डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर बुलाए लोगों ने की। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रात भर की छापेमारी में तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार किया गया। 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय राजा और सोनम लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी।

जानिए यूपी पुलिस ने क्या कहा…

यूपी पुलिस की ओर से बताया गया कि सोनम 17 दिन बाद पुलिस को बदहवास हालत में मिली। वह रो रही थी। उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वह कुछ नहीं बता रही है। मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है। गाजीपुर के एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि रात में एक अज्ञात महिला के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। अंकुशापुर स्थित ढाबा पर रात दो बजे सोनम रोते हुए बदहवास हालत में मिली थी। ढाबा संचालक ने 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में उसने पुलिस को बताया कि वह सोनम है। इलाज के बाद उसे वन स्टप सेंटर लाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *