विकासनगर में लाखो की चोरी का खुलासा, शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर हुआ गिरफ्तार..

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

विकासनगर : विकासनगर पुलिस ने 2 नवंबर को हुई चोरी की हुई थी। जिसका खुलासा करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को विकासनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 5 लाख रुपये की ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश उर्फ भोलू निवासी मुस्लिम बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस के आपराधिक इतिहास की जांच में सामने आया कि उस पर लूट, चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के पहले से ही 9 मुकदमे  दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक,आरोपी दानिश पहले भी कई बार जेल जा चुका है और हाल ही में रिहा होने के बाद उसने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।

पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *