Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने पहुँची राष्ट्रपति मुर्मू, नैनीताल में होंगी कई कार्यक्रमों में शामिल

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह बाबा नीब करौरी महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीऔर बाबा के दर्शन करे। राष्ट्रपति के आगमन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैंची धाम मंदिर समिति ने मंगलवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जहां वह 18 प्रतिभाशाली छात्रों को मेडल प्रदान करेंगी।


राजभवन की 125वीं वर्षगांठ पर किया वर्चुअल टूर का लोकार्पण

सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन नैनीताल की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजभवन के वर्चुअल टूर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल टूर के माध्यम से लोग अब राजभवन की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव घर बैठे कर सकेंगे।

यह वर्चुअल टूर राजभवन की वेबसाइट governoruk.gov.in पर उपलब्ध रहेगा।

दिखाई गई लघु फिल्म में झलका नैनीताल का गौरव

कार्यक्रम के दौरान राजभवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें नैनीताल की ऐतिहासिक विरासत, राजभवन की कला, सुंदरता और उसके महत्व को दर्शाया गया। फिल्म के जरिए दर्शक न केवल इस ऐतिहासिक भवन के इतिहास और स्थापत्य विशेषताओं को समझ पाएंगे, बल्कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से भी रूबरू होंगे।

 

“राजभवन लोकतंत्र का प्रतीक है” — राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, “जैसे स्वतंत्र भारत में राष्ट्रपति भवन गणराज्य का प्रतीक है, वैसे ही राज्यों में राजभवन लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गठन के बाद से यह ऐतिहासिक भवन राज्य की प्रगति का अहम हिस्सा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *