सीएम धामी: गप्पू-पप्पू का गठबंधन ठगों का गिरोह, लालू-राबड़ी ने बिहार को गरीबी में धकेला

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गप्पू और पप्पू का गठबंधन यानी आरजेडी और कांग्रेस ने जनता को ठगकर अपनी तिजोरियां भरी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने यह बातें कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं के दौरान कहीं, जहां उन्होंने क्रमशः भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह और कृष्णनंदन पासवान के पक्ष में प्रचार किया।

सीएम धामी ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार गरीबी और अपराध के दलदल में फंसा हुआ था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य माओवाद और जंगलराज से मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा ,“अब बिहार की पहचान नरसंहार से नहीं, बल्कि विकास और सुशासन से हो रही है।”

तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए धामी ने कहा, “गप्पू भइया कहते हैं कि बिहार में वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगे, लेकिन यह संसद द्वारा पारित कानून है, जिसे कोई नहीं रोक सकता। उनका मुगल प्रेम ही उन्हें सत्ता से दूर रखेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता अब तय करेगी कि उन्हें राज्य संभालने वाले नेता चाहिए या केवल अपने परिवार की चिंता करने वाले।
सीएम धामी ने परिवारवाद पर वार करते हुए कहा कि “परिवारवादी राजनीति का अंत हो चुका है, अब देश विकास की राजनीति को पसंद करता है।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ के नाम पर गरीबों को ही हटा दिया, जबकि मोदी सरकार ने अब तक 30 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का मिशन सिर्फ घोटाले और भ्रष्टाचार रहा है, उन्हें बिहार के बच्चों की नहीं, अपने बच्चों की चिंता है।

सीएम धामी का यह बिहार दौरे का दूसरा चरण था। इससे पहले वे दो जनसभाओं को संबोधित कर एक रोड शो में भी शामिल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *