आज का पंचांग: इस समय भूलकर भी ना करें कोई शुभ काम, वरना होगा भारी नुकसान

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

आज 08 मार्च, 2025 शनिवार, के दिन फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है. माता सरस्वती इस तिथि की शासक हैं. दुश्मनों और प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है, लेकिन किसी भी शुभ समारोह और यात्राओं के लिए ये तिथि अशुभ मानी जाती है.

8 मार्च का पंचांग

विक्रम संवत : 2081

  1. मास : फाल्गुन
  2. पक्ष : शुक्ल पक्ष नवमी
  3. दिन : शनिवार
  4. तिथि : शुक्ल पक्ष नवमी
  5. योग : आयुष्मान
  6. नक्षत्र : आर्द्रा
  7. करण : कौलव
  8. चंद्र राशि : मिथुन
  9. सूर्य राशि : कुंभ
  10. सूर्योदय : सुबह 06:55 बजे
  11. सूर्यास्त : शाम 06:45 बजे
  12. चंद्रोदय : दोपहर 12.45 बजे
  13. चंद्रास्त :तड़के 03.34 बजे (9 मार्च)
  14. राहुकाल : 09:53 से 11:21
  15. यमगंड : 14:19 से 15:48

इस नक्षत्र में यात्रा और खरीदारी से बचें
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मिथुन राशि में 6:40 से लेकर 20:00 डिग्री तक विस्तार लिया हुआ है. इसके अधिष्ठाता देवता रुद्र हैं और इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु है. दुश्मनों से लड़ने, विष संबंधी काम करने, आत्माओं का आह्वान करने, किसी कार्य से खुद को अलग करने या खंडहर गिराने के अलावा बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद पाने के लिए यह नक्षत्र अच्छा माना जाता है. हालांकि यात्रा और खरीदारी से इस नक्षत्र में बचना चाहिए.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:53 से 11:21 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *