नई दिल्ली: भारत में आगामी सोमवार, 7 जुलाई 2025 को मुहर्रम के अवसर पर देश के कई राज्यों में सरकारी कार्यालयों, बैंकों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि यह अवकाश कुछ राज्यों में चाँद दिखने की पुष्टि पर निर्भर करेगा।
मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है और इसका 10वां दिन, जिसे अशूरा कहा जाता है, शिया मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष शोक का दिन होता है। इस दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके अनुयायियों की शहादत की याद में मातमी जुलूस निकाले जाते हैं।
अवकाश की घोषणा राज्य के अनुसार करी गई है, इसलिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड सहित कुछ राज्यों में यह अवकाश 7 जुलाई को लागू रहेगा।तो वहीं कुछ राज्यों में यह छुट्टी 6 जुलाई (रविवार) को ही मान ली जाएगी।
बैंकिंग सेवाओं की बात करें तो जिन राज्यों में 7 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी घोषित की गई है, वहां बैंक बंद रहेंगे। हालांकि शेयर बाजार (BSE और NSE) सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
शैक्षणिक संस्थानों में भी अधिकांश जगहों पर स्कूल और कॉलेजों में अवकाश रहेगा, लेकिन अंतिम निर्णय संबंधित राज्य सरकारों और संस्थानों पर निर्भर करेगा।