बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, पायलट समेत छह लोग थे सवार, तलाश जारी

देहरादून। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर की लोकेशन और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोजबीन अभियान शुरू किया गया है और टीमें हेलीकॉप्टर की तलाश में जुटी हुई हैं।

 

पायलट समेत छह लोग बताए जा रहे सवार

 

हेलीकॉप्टर में सवार बताए जा रहे लोगों की सूची इस प्रकार है—

 

पायलट:

 

1. कैप्टन हिमांशु

 

यात्री:

 

1. प्रताप

2. अरुण

3. शंकर गौड़ा

4. सुधीर के.

5. एच.एस. नटराज

 

फिलहाल हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों के बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बचाव एवं तलाश अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *