नशे में चूर सिक्योरिटी गार्ड का हंगामा, डिलीवरी बॉय को पीटा, पुलिस ने दबोचा

देहरादून।नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित ओएसिस मॉल परिसर में जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और हुड़दंग करने के मामले में पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि ओएसिस मॉल परिसर में एक व्यक्ति शराब के नशे में डिलीवरी बॉय के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है। सूचना पर जोगीवाला चौकी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उग्र होकर मारपीट पर आमादा रहा और शांति व्यवस्था भंग करने लगा।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह (45 वर्ष) को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओएसिस मॉल में ही सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। शराब के नशे में डिलीवरी को लेकर हुई कहासुनी के बाद उसने डिलीवरी बॉय से मारपीट कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *