Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा रंग, 4 दिसंबर से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में ठंड और ज्यादा तेज़ होने वाली है। मौसम विभाग ने 4 दिसंबर से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई है। पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बदलाव के बाद लोगों को सूखी ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 दिसंबर के बीच उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में बारिश और ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में पाला और सुबह-शाम कोहरा छा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड पर भी दिखाई देगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मैदानी जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना कम है। दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन ठंडी हवाएं तापमान को नीचे ला सकती हैं। बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 24.9°C और न्यूनतम तापमान 7.6°C दर्ज किया गया था। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 21.2°C और न्यूनतम तापमान 11.6°C रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सतर्क रहें और गर्म कपड़ों का खास ध्यान रखें, क्योंकि आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *