Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून में वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू,दिनभर भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

देहरादून। राजधानी देहरादून में 3 नवंबर 2025 को होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और नो एंट्री प्लान जारी किया है। शहरवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित मार्गों से ही आवागमन करें और ट्रैफिक पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

देहरादून ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वीवीआईपी आवाजाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए कई रूट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे या डायवर्ट किए जाएंगे।

3 नवंबर 2025 का डायवर्जन प्लान

वीवीआईपी प्रवास स्थल से विधानसभा तक यातायात व्यवस्था में बदलाव:

•वीवीआईपी के प्रस्थान से पूर्व मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की ओर कोई ट्रैफिक नहीं जाएगा। ट्रैफिक को साई मंदिर से काठबंगला तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।

•ग्रेट वैल्यू से जाखन जाने वाले वाहनों को कैनाल रोड के माध्यम से भेजा जाएगा।

•बहल चौक से दिलाराम चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पहले रोक दिया जाएगा।

•सर्वे चौक से बेनी बाजार की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जाएगा।

•वीवीआईपी के प्रस्थान के समय आराघर से ईसी रोड की ओर ट्रैफिक पूरी तरह से रोका जाएगा।

•फव्वारा चौक, इनकम टैक्स चौक और धर्मपुर चौक से भी आराघर की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा।

•वीवीआईपी के एनआईवीएच पार करने पर विधानसभा तिराहा से रिस्पना पुल की ओर कोई ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा।

•नेहरू कॉलोनी तिराहा से फव्वारा चौक जाने वाले ट्रैफिक को धर्मपुर चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

•बाईपास चौकी/डिफेंस कॉलोनी की ओर से आने वाला ट्रैफिक मोहकमपुर की दिशा में भेजा जाएगा।

वीवीआईपी प्रवास स्थल से GTC हेलीपैड तक डायवर्जन प्लान:

•वीवीआईपी के प्रस्थान के दौरान मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा, जिसे साई मंदिर – काठबंगला तिराहा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

•दिलाराम चौक से ग्रेट वैल्यू तिराहा जाने वाले ट्रैफिक को बहल/बैनी बाजार चौक पर रोका जाएगा।

•धोरण पुल से ग्रेट वैल्यू की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आईटी पार्क की ओर भेजा जाएगा।

•ग्रेट वैल्यू पर कैनाल रोड से आने वाले वाहनों को 50 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।

•कालीदास रोड से कैंट एरिया की ओर जाने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।

•वीवीआईपी के प्रस्थान पर सर्किंट हाउस तिराहा से राजभवन/सीएसडी तिराहा की ओर कोई ट्रैफिक नहीं जाएगा।

•दिलाराम चौक से हाथीबड़कला रोड की ओर भी आवागमन बंद रहेगा।

•कैंब्रियन हाल स्कूल से GTC हेलीपैड जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा, और वाटिका तिराहा से GTC हेलीपैड की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

•वीवीआईपी के टेक-ऑफ से 10 मिनट पूर्व कैंट क्षेत्र से आकाशगंगा की ओर आने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहा पर रोक दिया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए नो एंट्री प्लान (3 नवंबर 2025, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक)

•नया गांव – ISBT – रिस्पना पुल की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

•आशारोड़ी – ISBT – रिस्पना पुल मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

•रानीपोखरी से भानियावाला-हर्रावाला की ओर आने वाले भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा।

•नेपाली फार्म से भानियावाला-हर्रावाला की ओर आने वाले भारी वाहनों को भी रोक दिया जाएगा।

पुलिस की अपील

देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे 3 नवंबर को यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *