Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नव वर्ष के पहले दिन उत्तराखंड परिवहन को मिली नई रफ्तार, सीएम धामी ने 112 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष के पहले दिन गुरुवार को उत्तराखंड परिवहन निगम को बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिवहन निगम की 112 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर बेड़े में शामिल किया। इसके साथ ही राज्य की परिवहन व्यवस्था को नई उड़ान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि निगम के बेड़े में 100 साधारण बसें, 10 वातानुकूलित (एसी) बसें और 2 वोल्वो बसें शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस सुरक्षित, सुदृढ़ और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 का पहला दिन परिवहन निगम के लिए एक शुभ शुरुआत है। नई बसों के शामिल होने से आम जनता को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां बेहद कठिन हैं और कई दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी तरह परिवहन सेवाओं पर निर्भर हैं। ऐसे में मजबूत परिवहन व्यवस्था राज्य के लिए बेहद जरूरी है।

सीएम धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में देशभर से पर्यटक, श्रद्धालु और चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। नई बसों के शामिल होने से चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, चालकों और परिचालकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं देते हैं और परिवहन निगम उनके लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नई बसों से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि राज्य की परिवहन सेवाएं भी और अधिक सशक्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *