Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

होली पर यात्रियों को समय पर मिलेंगी रोडवेज बसें, कर्मचारियों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन

उत्तराखंड। होली पर्व के दौरान यात्रियों को घर पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।

जारी आदेश के अनुसार यह प्रोत्साहन योजना 27 फरवरी से 9 मार्च तक, कुल 11 दिनों के लिए प्रभावी रहेगी। इस अवधि में लगातार 10 दिन ड्यूटी करने वाले ड्राइवर और कंडक्टरों को निर्धारित औसत किलोमीटर संचालन पूरा करने पर 1250 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

10 दिन लगातार ड्यूटी पर यह रहेगा मानक

केवल मैदानी मार्ग: औसत 242 किमी प्रतिदिन

मिश्रित (मैदानी-पर्वतीय) मार्ग: औसत 200 किमी प्रतिदिन

केवल पर्वतीय मार्ग: औसत 180 किमी प्रतिदिन

11 दिन बिना अवकाश ड्यूटी पर अधिक प्रोत्साहन

यदि कोई ड्राइवर या कंडक्टर बिना एक भी अवकाश लिए लगातार 11 दिन कार्य करता है, तो उसे निम्न न्यूनतम संचालन पूरा करने पर 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी—

केवल मैदानी मार्ग: न्यूनतम 2662 किमी

मिश्रित मार्ग: न्यूनतम 2200 किमी

केवल पर्वतीय मार्ग: न्यूनतम 1980 किमी

अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे

होली के दिन कार्यशाला से बस लेकर मार्ग पर जाने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को अतिरिक्त 300 रुपये दिए जाएंगे।जिनका लोड फैक्टर 90 प्रतिशत से अधिक रहेगा, उन्हें 500 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

तकनीकी व अन्य कार्मिकों के लिए भी योजना

डिपो कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारी, डीजल लिपिक, समयपाल, बैग-इन/आउट लिपिक, चेकिंग लिपिक, कैशियर, स्टोर कीपर, काउंटर बुकिंग लिपिक, एमएसटी व अन्य पास बनाने वाले कर्मचारी तथा कार्यशाला में आउटसोर्स से कार्यरत कर्मियों को एक अवकाश लेकर 10 दिन तक ड्यूटी करने पर 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि इन 11 दिनों के दौरान किसी कर्मचारी का अवकाश पड़ता है, तो वह अवकाश प्रोत्साहन योजना की अवधि समाप्त होने के बाद दिया जाएगा।

परिवहन निगम के इस निर्णय से होली के अवसर पर यात्रियों को पर्याप्त बस सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है, वहीं कर्मचारियों को भी अतिरिक्त मेहनत का लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *