Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Tiger Waterfall में हुआ दुखद हादसा, पानी के साथ साथ पेड़ के गिरने के कारण दो लोगों की मौत और तीन लोग हुए घायल

देहरादून: देहरादून में स्थित चकराता के टाइगर फॉल में एक दुखद घटना घटित हुई। झरना के नीचे जब स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक नहा रहे थे तो उनके ऊपर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों को पेड़ की टहनियों से खरोचें भी आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृत लोगों का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

 

गर्मियों का सीजन शुरू होते ही उत्तराखंड में पर्यटकों का आना शुरू हो चुका है। ऐसी भीषण गर्मी के चलते लोग पहाड़ी इलाकों के झरने और स्विमिंग पूल में जाते हैं। वहीं दिल्ली और देहरादून के निवासी अलका और गीताराम भी अपने परिजनों के साथ घूमने और नहाने के लिए चकराता टाइगर फॉल पहुंचे थे लेकिन नहाने के दौरान उनके ऊपर एक भारी पेड़ गिर जाता है और पेड़ के नीचे दबने के कारण दोनों की मौत हो जाती है।

 

ये हादसा सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे देहरादून में स्थित चकराता के टाइगर फॉल में घटित हुआ। जब स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी वॉटरफॉल के नीचे नहा रहे थे।हादसे में तीन स्थानीय लोगों को मामूली खरोचे आई और दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गीताराम जोशी(48 वर्ष) और अलका आनंद(55) के रूप में हुई है।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने पेड़ के नीचे दबे लोगों को निकाला और 108 एम्बुलेंस बुला कर सीएचसी चकराता अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

थाना प्रभारी चकराता चन्द्रशेखर नौटियाल ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों को परिजनों को सौंप दिय गया है।

मृतक गीताराम जोशी देहरादून के सेलाकुई में एक कंपनी में काम करते थे वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घूमने के लिए चकराता आए थे।

मृतक अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ दिल्ली से घूमने उत्तराखंड आई थी।

स्थानीय प्रशासन भी हादसे की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसा हादसे ना हो इसके ऊपर भी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *