Viral Post: सोशल मीडिया पर एक रेजिग्नेशन लेटर की फोटो खूब वायरल हो रही है। इस लेटर को पढ़कर लोग अपनी हसीं नहीं रोक पा रहे हैं।
एक अच्छी नौकरी छोड़ना आसान नहीं होता. कर्मचारी अक्सर इस्तीफे में इमोशनल लाइनें या फॉर्मल बातें लिखते हैं, आम तौर पर इंसान नौकरी छोड़ते समय नौकरी छोड़ने का कारण काम में तरक्की ना मिलना, या वेतन में कुछ कमी होने का कारण लिखते हैं, लेकिन इस सख्श का नौकरी छोड़ने का कारण कुछ अलग ही है,जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार रेजिग्नेशन लेटर शेयर किया गया. इसमें एक शख्स ने अपनी नौकरी छोड़ने से पहले बॉस को लेटर लिखा. इसमें जॉब छोड़ने की जो वजह बताई गई, उसे पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी. हालांकि, ये लेटर सिर्फ वायरल होने के उद्देश्य से लिखा गया था.
“में कल से ऑफिस नहीं आऊंगा”, ऐसा अनोखा रेजिग्नेशन लेटर की पढ़ने वाले भी रह गए हैरान
रेजिग्नेशन का सबसे देसी स्टाइल (naukari chorne ka letter)
ये वायरल पोस्ट X प्लेटफॉर्म के @tazatamacha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया। पोस्ट में एक सख्श ने लिखा,”डियर सर में कल से ऑफिस नहीं आऊंगा, मेरे खेत की जमीन से हाइवे निकल गया है”।
जिसका मतलब ये था कि हाइवे बनने के कारण उसको जमीन के अच्छे पैसे मिले होगे और जिसके बाद उसको नौकरी करने की जरूरत नहीं है। नौकरी छोड़ने के इस मजाकिया अंदाज को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।
लेटर की प्रामाणिकता को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है
हालांकि इस लेटर की प्रामाणिकता को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है और यह संभवतः मनोरंजन के लिए बनाया गया था, फिर भी इसने लोगों का ध्यान खींचा. इंस्टाग्राम पर वीडियो पर मजेदार रिएक्शन देखने को मिले. इस लेटर में शख्स ने अपने बॉस को संबोधित करते हुए लिखा कि वह नौकरी इसलिए छोड़ रहा है क्योंकि उसके खेत की जमीन से हाईवे निकल गया है. यह बहाना इतना हास्यास्पद है कि इसे पढ़कर कोई भी हंस पड़े लेकिन साथ ही यह HR और बॉस को चिढ़ाने वाला भी है.
इस वायरल पोस्ट में कैप्शन भी लिखा था, “कौन कौन समझा?”

इस पोस्ट पर लोगो ने अलग अलग कॉमेंट कर अपनी राय दी।
एक यूजर ने लिखा, में तो नौकरी बिना मेल भेजे ही छोड़ दुगा, वो किस्मत वाले होते हैं जिनकी जमीन के ऊपर से हाइवे निकलता है, दूसरे ने लिखा, अब वो माला माल हो गया है उसको नौकरी करने की जरूरत नहीं, एक यूजर ने लिखा, अब तो करोड़ों मिलेंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। Tha Jag Samachar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।