Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, 15 मार्च को दून में जुटेंगे विधायक और पदाधिकारी

देहरादून। चुनाव आयोग की ओर से अप्रैल में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी रणनीति तैयार की है। इसे जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पार्टी ने 15 मार्च को देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें सभी भाजपा विधायक और प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व रहेगा मौजूद

बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से भी किसी वरिष्ठ नेता के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पार्टी की रणनीति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

बूथ स्तर तक मजबूत की जाएगी पकड़

सूत्रों के अनुसार भाजपा इस अभियान के जरिए मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच और संगठनात्मक पकड़ को और मजबूत बनाने की योजना बना रही है।

संगठन की ओर से बूथ लेवल एजेंट (BLA-1 और BLA-2) पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं। प्रदेश स्तर के नेताओं की निगरानी में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा ताकि एसआईआर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

बीएलओ मैपिंग का काम लगभग पूरा

उधर चुनाव आयोग ने एसआईआर की तैयारी के तहत बीएलओ (Booth Level Officer) मैपिंग का 82 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया है। अब जल्द ही पुनरीक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *