Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सेलाकुई में संदिग्ध हालत में मिला ई-रिक्शा चालक का शरीर , पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सेलाकुई: सेलाकुई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक किराए के कमरे में रह रहे ई-रिक्शा चालक का शरीर मृत मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा किया। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सेलाकुई थाना क्षेत्र के प्रगति विहार की है। जहां स्थित किराये के कमरे में एक ई-रिक्शा चालक मृत अवस्था में मिला है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा किया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के स्वास्थ्य कर्मियों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के मंडोरा निवासी सलीम अहमद पुत्र इस्लामुद्दीन के रूप में हुई है। सूत्रों से पता चला कि मृतक यहां अकेला रहता था। वह ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। जबकि उसका परिवार मंडोरा में रहता है।

 

घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *