Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

बचाव कार्यों में SDRF का नाम रोशन, अमेरिकी दूतावास ने दिया पुरस्कार

उत्तराखंड : उत्तराखंड पुलिस की राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने अपनी बहादुरी और कड़ी मेहनत से प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अमेरिकी दूतावास ने SDRF को विशेष स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान उन साहसिक रेस्क्यू अभियानों के लिए दिया गया है, जिनमें कठिन और दुर्गम क्षेत्रों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों और अन्य विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया। SDRF ने सीमित संसाधनों और खराब मौसम के बावजूद पूरी मेहनत और बहादुरी दिखाई।

SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में चमोली जिले के माउंट चौखंबा में फंसी विदेशी महिला ट्रैकर्स और बद्रीनाथ व गंगोत्री जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कई कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए।

अमेरिकी दूतावास द्वारा दिया गया यह सम्मान SDRF के जवानों की सेवा, समर्पण और बहादुरी का प्रतीक है। इससे बल का मनोबल बढ़ेगा और आपदा प्रबंधन में SDRF की विश्वसनीयता और मजबूत होगी

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा लोगों की मदद करना है। यह सम्मान हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *