पहलगाम हमले के बाद पूरे देशभर में मातम का माहौल बना हुआ है लोगों के अंदर आतंकियों के खिलाफ आक्रोश देखा जा सकता है। आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस हमले को लेकर गुस्सा देखा गया।

मंगवार को हुए आतंकी पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस हमले से पूरे देश भर में हिंदू से लेकर मुसलमानों, आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक लोगों में खूब आक्रोश देखा जा रहा है। इस हमले के बाद कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस हमले की निंदा करी है। सलमान खान ने भी इस हमले पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि ये आतंकी जन्नत( कश्मीर) को जहन्नुम बनाने पर तुले हुए हैं।
X पर शेयर करी सलमान खान ने पोस्ट
सलमान खान ने हमले को लेकर x पर एक पोस्ट शेयर करी जिसने वो आतंकियों की गृहणा करते हुए लिखते हैं,” धरती पर जन्नत मानने वाली जगह को जहन्नुम बनाया जा रहा है, मेरी पीड़ितों के परिवारों के साथ संवेदना है। एक भी मासूम की जान लेना एक कायनात को खत्म करने के बराबर होता है।
ये पोस्ट डालने के बाद फैंस ने सलमान खान का समर्थन करते हुए आतंकियों को खारी खोटी सुनाया और पोस्ट पर रिएक्ट भी करा।
आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की गई जान
बता दें इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई और कई लोग घायल भी हुए। आतंकियों ने पहले तो लोगों से उनके नाम और धर्म पूछा और हिन्दू होने के कारण लोगों को गोली से मर दिया। इस हमले में आतंकियों का शिकार अधिकतर पुरुष रहे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन TRF ने ली है। जिसका मकसद कश्मीर में दहशत फेलाना है।