Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सहारनपुर चौक स्थित आईडीबीआई एटीएम के अंदर मिला शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

देहरादून: राजधानी देहरादून के सहारनपुर चौक पर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम के अंदर गुरुवार शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने एटीएम से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला।

बदबू से खुला मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार की शाम के समय एटीएम से तेज बदबू आने लगी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब एटीएम का शटर खोला, तो भीतर एक शव पड़ा मिला। एटीएम की मशीन भी लंबे समय से खराब बताई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोरोनेश अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एटीएम में एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं था, अगर वहां कोई सुरक्षाकर्मी तैनात रहता तो शव की जानकारी पहले ही मिल सकती थी। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे भी निष्क्रिय बताए जा रहे हैं, जिससे घटना का समय स्पष्ट नहीं हो सका।

नशे की हालत में अंदर गया व्यक्ति

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत ने बताया कि मृत व्यक्ति की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।प्राथमिक जांच के अनुमान है कि वह नशे की हालत में एटीएम के अंदर घुसा और वहीं उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *