Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

रुद्रपुर के इंद्रानगर चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

The Jag Samachar 

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे वही मंगलवार को रुद्रपुर शहर के इंद्रचौक पर ओवर लोड डम्पर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिसके बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गई ये पूरा हादसा वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद वह लोगो की भीड़ जमा हो गई

जानकारी के मुताबिक श्याम टॉकीज निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र सिंह एसपी सोलमेंट कम्पनी में काम करते थे मंगलवार दोपहर लंच करने घर आये थे ,जब वपिस वह कम्पनी की तरफ जा रहे थे तभी इंद्रा चौक पर एक ओवरलोडेड डंपर ने उनकी बाइके को बुरी तरह कुचल दिया जानकरी के मुताबिक सुरेंद्र बाइक पर पीछे बैठे थे। हादसा इतना भयानक था की उनकी मोके पर ही मौत हो गई। घटना का मंजर देख हर कोई सहम गया। जिसके बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरमद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया । मिली जानकारी से पता चला कि सुरेंद्र सिंह की चार बेटियां हैं। जैसे ही परिवार को हादसे की सूचना मिली तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया । सुरेंद्र सिंह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। ऐसे में परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। वही चार बेटियो के सिर से पिता का साया भी उठ गया।

स्थानिय लोगों का कहना है कि जिले में ओवरलोड डंपर का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं और निर्दोष लोग अपनी जन गवा रहे हैं

वही पीड़ित परिवार का कहना है कि सरकार और प्रशासन समय रहते इन वाहनों पर रोक नहीं लगा पारी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में गुस्से और शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *