Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

रेंजर्स ग्राउंड से हटाया गया संडे बाजार, अब आईएसबीटी के पास लगेगा

देहरादून: शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित यातायात से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। लैंसडाउन चौक के पास रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाला रविवार साप्ताहिक बाजार (संडे बाजार) अब वहां नहीं लगेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर इस बाजार को आईएसबीटी, देहरादून के समीप स्थानांतरित कर दिया गया है।

अब यह संडे बाजार उत्तराखण्ड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लिमिटेड की उस भूमि पर लगेगा, जो फिलहाल खाली है।

 

ट्रैफिक जाम बना कारण

हर रविवार रेंजर्स ग्राउंड में बाजार लगने से लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक और आसपास के प्रमुख मार्गों पर भारी यातायात दबाव रहता था। अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आम नागरिकों के साथ-साथ दून मेडिकल कॉलेज और दून अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों और एम्बुलेंस सेवाओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

 

आपात सेवाओं पर पड़ रहा था असर

रेंजर्स ग्राउंड के आसपास दून अस्पताल, सरकारी कार्यालय और मुख्य सड़कें होने के कारण रविवार बाजार से उत्पन्न जाम का असर बुजुर्गों, बच्चों और आपात सेवाओं पर पड़ रहा था। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

 

व्यापारियों की भी थी मांग

रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति ने भी बाजार को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। इस संबंध में आयोजित बैठक के बाद जिलाधिकारी ने रेंजर्स ग्राउंड में संडे बाजार के संचालन पर रोक लगाते हुए नए स्थान पर स्थानांतरण के निर्देश दिए।

 

कानूनी आदेश जारी

जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है।

यह बाजार अब उस भूमि पर संचालित होगा, जो उत्तराखण्ड शासन के 2 मार्च 2023 के शासनादेश के तहत मेट्रो परियोजना के लिए लीज पर दी गई है और फिलहाल एमडीडीए के नियंत्रण में खाली पड़ी है।

यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक मेट्रो परियोजना का वास्तविक कार्य शुरू नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *