Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गरीबों के लिए रमज़ान की ईद बनेगी यादगार, सरकार बांटेगी ‘मोदी- धामी स्पेशल कीट’

Uttarakhand: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला आया है, जो गरीब लोग पूरे महीने रोजा रख अच्छे से ईद नहीं मना पाते हैं उन्हें सरकार ‘मोदी-धामी स्पेशल कीट’ प्रदान कराएगी।

बीते गुरुवार उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक हुई जिसमें वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने ये फैसला लिया कि इस बार ईद पर गरीबों में स्पेशल कीट बाटी जाएगी। जो गरीब परिवार पूरे महीने रोज़ा रखता है उनको भी पूरा हक है ईद ढंग से मनाने का। इस कीट में लोगों को दूध , चावल , सेंवई आदि होगे।

ईद कीट में क्या क्या रहेगा ?

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक कीट में 2 लीटर दूध, एक किलो चावल, एक किलो चीनी, एक सेवाई का पैकेट और कुछ ड्राई फ्रूट होगे।

मैनेजमेंट कमेटी और मदरसों से करी अपील

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने मैनेजमेंट कमेटी, मजीद और मदरसों से अपील करी कि गरीब मुसलमानों को स्पेशल कीट प्रदान करी जाए , जिनके पास व्यवस्था नहीं है , उनकी व्यवस्था हम देगे वो बना कर भेजेंगे , उसका भुगतान हम करेंगे।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बोला कि जो गरीब मुसलमान हैं जिनके लिए ये वक्फ बोर्ड बना है, ये स्पेशल कीट उन्हीं के लिए है ताकि वह अच्छे से ईद मना सके। ईद के मौके पर गरीब मुसलमानों को ईदी के तौर पर ईद कीट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *