Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने नेपाल को दी बधाई, सुशीला कार्की से की खास बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में नेपाल में हुई हिंसक विरोध प्रदर्शनो से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया और शोक मनाया। पीएम मोदी ने पीएम सुशीला कार्की के प्रयासों की सराहना करी। साथ ही नेपाल के संविधान दिवस पर सारे नेपाल के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने बात चित के दौरान कहा कि भारत, नेपाल की जनता और सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने सुशीला कार्की के प्रयासों की सराहना की, जो नेपाल में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए किए जा रहे हैं।

मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा,
नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री श्रीमती सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की। साथ ही, मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

“Had a warm conversation with Mrs. Sushila Karki, Prime Minister of the Interim Government of Nepal. Conveyed heartfelt condolences on the recent tragic loss of lives and reaffirmed India’s steadfast support for her efforts to restore peace and stability. Also, I extended warm greetings to her and the people of Nepal on their National Day tomorrow.”

अपने संदेश में पीएम मोदी ने नेपाल की जनता को उनके राष्ट्रीय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *