Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ऑरेंज अलर्ट के मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी , 27 जनवरी को खराब रहेगा मौसम

देहरादून | मौसम विभाग ने 27 जनवरी को देहरादून में मौसम के गंभीर होने की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके अनुसार जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

 

मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने देहरादून जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश केवल देहरादून जिले के लिए लागू होगा, अन्य जिलों में स्कूल सामान्य रूप से संचालित होंगे।

 

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और मौसम विभाग द्वारा जारी की जा रही चेतावनियों पर ध्यान दें। स्कूलों में अवकाश की घोषणा से जहां छात्रों को राहत मिली है, वहीं उन्हें अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि मौसम की स्थिति में कोई बदलाव होता है तो तत्काल नई सूचना जारी की जाएगी। यह फैसला पूरी तरह से छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *