गुड़गांव : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया है। एक युवक की बाइक का पेट्रोल रास्ते में खत्म हो गया, लेकिन उसने जो हल निकाला वो जुगाड़ की मिसाल बन गया। युवक ने कोई मदद नहीं मांगी, बल्कि Rapido बाइक टैक्सी बुक कर ली — सिर्फ इसलिए कि वो उसे धक्का देकर पेट्रोल पंप तक पहुंचा दे!
यह अनोखा वीडियो Instagram पर @shubham.parmarvlogs नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में एक Bullet बाइक सवार युवक को दिखाया गया है, जिसकी बाइक पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण सड़क पर खड़ी है। ऐसे में वह Rapido से राइड बुक करता है।
जब Rapido राइडर वहां पहुंचता है, तो वह देखकर हैरान रह जाता है कि सवारी कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बंद पड़ी Royal Enfield बाइक है। युवक उसे बताता है कि उसे सिर्फ पेट्रोल पंप तक बाइक को धक्का लगवाना है।
पहले तो राइडर थोड़ी झिझक दिखाता है, लेकिन फिर मान जाता है और स्कूटर से बाइक को धीरे-धीरे धक्का देकर पेट्रोल पंप तक ले जाता है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आए: “भाई! ये तो जुगाड़ टेक्नोलॉजी का बाप निकला।””Rapido की ये सर्विस अब पेट्रोल की कमी में भी काम आएगी!” “Rapido राइडर की इंसानियत को सलाम।”
लोगों ने इस राइडर की तारीफ की कि उसने बिना नाराज़ हुए मदद की और युवक की परेशानी को समझा।