Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नर्सिंग स्टाफ ने कैनुला से जहर लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पिता से मांगी माफी

देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने अपने घर में कैनुला से जहर लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अशोक पुत्र प्रकाश चंद, निवासी भद्रकाली, कंडोली के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट, शीशी, दो खाली सिरिंज और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

यह मामला देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली इलाके का है। जहाँ श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने अपने घर में आत्महत्या कर ली सूचना मिलते ही बिधौली चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, जब दरवाजा खोला गया तो अशोक अपने कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया। उसके बाएं हाथ में कैनुला लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि अशोक ने कैनुला के माध्यम से खुद को जहर का इंजेक्शन चढ़ाया।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में अशोक ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उसमें उसने अपने मोबाइल और अन्य पासवर्ड भी लिखे हैं, ताकि घरवालों को उसके अकाउंट से जुड़ी जानकारी लेने में दिक्कत न हो। सुसाइड नोट में अशोक ने अपने पिता से माफी मांगते हुए लिखा है— “पापा, मैंने आपका दिल दुखाया, मुझे माफ करना। मेरी मोटरसाइकिल का ध्यान रखना, उसे आप चलाना। अकाउंट से रुपये निकालकर बहन की शादी कर देना।”

फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *