Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मसूरी होटल के पास बेकाबू जीप ने मारी तीन कारों को टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा होने से टल गया। हनीमून होटल के पास निर्माण सामग्री से भरी एक लोडिंग जीप अचानक अनियंत्रित होकर खड़ी गाड़ियों पर चढ़ गई। हादसे में तीन कारें और एक स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि उस समय वाहनों में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हनीमून होटल के आगे पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर एक लोडिंग जीप सीमेंट और बजरी लेकर साइट की ओर जा रही थी। तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया।

चालक ने कई बार वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन जीप सीधे होटल की पार्किंग में जा घुसी और वहां खड़ी तीन कारों से जा टकराई।

वाहनों को भारी नुकसान

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो अन्य कारों को भी भारी नुकसान हुआ। पास में खड़ी एक स्कूटी भी जीप की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन

स्थानीय लोगों ने तुरंत जीप चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *