Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

3 घंटे में 600 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, गाजियाबाद में होली से पहले पुलिस का बड़ा ऐक्शन

गाजियाबाद में होली से पहले पुलिस का बड़ा ऐक्शन देखने को मिला है। पुलिस ने यहां महज 3 घंटे के दौरान 600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर अपराधियों को बड़ा संदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में सार्वजनिक स्थान और सड़क किनारे गाड़ी में शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में तीनों जोन की पुलिस ने गुरुवार शाम साढ़े छह से साढ़े नौ बजे तक अभियान चलाकर 606 लोगों को खुले में शराब पीते हुए गिरफ्तार किया। सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराने के बाद पुलिस एक्ट में चालान कर सभी को परिजनों के हवाले कर दिया गया। दस्तावेज न दिखाने पर पांच वाहन भी सीज किए गए।

पुलिस ने गुरुवार शाम साढ़े छह से रात साढ़े नौ बजे तक शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सिटी जोन में 267, ग्रामीण में 189 और ट्रांस हिंडन में 150 लोग शराब पीते हुए पाए गए। सिटी जोन के नगर कोतवाली में 61, विजयनगर में 57, सिहानी गेट में 22, नंदग्राम में 66, कविनगर में 36 तथा मधुबन बापूधाम थाने में 25 लोग खुले में शराब पीते पकड़े गए। ट्रांस हिंडन जोन की इंदिरापुरम पुलिस ने 22, कौशांबी पुलिस ने 29, खोड़ा पुलिस ने 22, साहिबाबाद पुलिस ने 22, लिंकरोड़ पुलिस ने 16, शालीमार गार्डन पुलिस ने 19, टीलामोड़ पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *