Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अहमदाबाद एयर क्रैश में 200 से अधिक मौतों की आशंका, बिल्डिंग में जा घुसा एयर इंडिया का विमान तस्वीर आई सामने ।

Ahmedabad Air India Plane Crash News दुःखद घटना : गुजरता के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर बोइंग विमान 787 का अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, जिसमें 242 यात्री थे ! विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था! इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे! यह दर्दनाक हादसा विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के बाद विमान नीचे गिरा, जिसमें बहुत तेज़ी से आग लग गयी और चारों तरफ़ धुआँ ही धुआँ! विमान गिरते ही विमान में आग लग गयी!

Ahmedabad Air India Plane Crash News: गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है। गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन के क्रैश होने से दो किलोमीटर की दरी तक धुंए का गुबार देखा गया।

विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक हादसे में पूर्व CM नहीं बच पाए हैं।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

 

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *