Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

दूध की दुकान निकली शराब का अड्डा, हरिद्वार में दो गिरफ्तार

हरिद्वार: रानीपुर मोड़ क्षेत्र में एक दूध और मोबाइल की दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद की गई।

दुकान की आड़ में चल रहा था ये धंधा 

 

शंकर डेयरी और राणा मोबाइल नामक दुकानें सामान्य दुकानों की तरह चल ही थीं। लेकिन सूचना के आधार पर जब आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद्र बिंजोला के नेतृत्व में छापेमारी की गई तो वहां से 72 पव्वे, 5 बड़ी बोतलें और 22 बीयर कैन बरामद हुए।बताया जा रहा है कि शराब को डीप फ्रीज़र में छिपाकर रखा गया था।

 

दो आरोपी मौके से गिरफ्तार

 

छापे मारी के दौरान दौरान निखिल राणा और अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके से बरामद शराब को भी जब्त कर लिया गया है।

 

 

स्थानीय लोगों ने की थी शिकायत

 

स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने कई बार इन दुकानों के बाहर रात में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने निगरानी रखी और कार्रवाई को अंजाम दिया।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में और भी लोगों के मिले हुए होने की जांच की जा रही है। साथ ही, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और किन-किन जगहों पर सप्लाई की जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *