Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मकर संक्रांति पर आदिबदरी मंदिर के कपाट खुलेंगे,जाने कब होगा महाभिषेक समारोह

चमोली: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर 14 जनवरी को सुबह साढ़े पांच बजे आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट उद्घाटन के साथ ही 14 से 20 जनवरी तक महाभिषेक समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर समिति की बैठक में मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कपाट उद्घाटन के शुभ मुहूर्त की घोषणा की। रविवार को मंदिर परिसर में मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सप्ताहभर चलने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक और अनुष्ठान कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी से गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र की महिला मंगल दलों द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *