Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अस्कोट में भूस्खलन से मकान ढहा, 22 वर्षीय युवक की मलबे में दबकर मौत

पिथौरागढ़ : अस्कोट क्षेत्र के रसगाड़ी में तड़के हुए भूस्खलन ने एक परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। पहाड़ी से गिरा मलबा और बड़े-बड़े पत्थर एक मकान पर आ गिरे, जिससे भीतर सो रहे एक युवक की मौके पर ही जान चली गई।

घटना शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। अचानक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा खिसककर ओजपाली तोक में बने घर पर गिर गया। यह मकान ललित मोहन जोशी का था, जिसकी छत और दीवारें मलबे की चपेट में आकर तहस-नहस हो गईं।

घर के भीतर सो रहा भुवन जोशी (22 वर्ष) मलबे में दब गया। परिवार ने खुद उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन मलबा इतना ज्यादा था कि अकेले हटाना नामुमकिन हो गया।

आसपास के लोगों ने तुरंत राजस्व विभाग और पुलिस को सूचना दी। टीमों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद भुवन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिवार और गांव में मातम

भुवन की मौत की खबर फैलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल शोकाकुल हो गया।

प्रशासन की ओर से मदद

तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि मृतक के परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *