Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025: पीएम मोदी का नारी शक्ति को सलाम, सोशल मीडिया की कमान महिलाओं के हाथ में

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, भारत अपनी नारी शक्ति का गर्व से उत्सव मना रहा है. इस विशेष दिन को और भी खास बनाते हुए, भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक्स (पूर्व में ट्विटर) को संभालकर लोगों को संबोधित किया. वैशाली ने पीएम मोदी के एक्स हैंडल से पोस्ट किया..

“वणक्कम! मैं वैशाली हूं और मैं हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी की सोशल मीडिया हैंडल को संभालने के लिए रोमांचित हूं और वह भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर. जैसा कि आप में से कई लोग जानते होंगे, मैं शतरंज खेलती हूं और मुझे कई टूर्नामेंटों में हमारे प्यारे देश का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है.”

बता दें कि, आज सुबह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं आज के दिन के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा…

मोदी के एक्स हैंडल से अपनी पोस्ट में, वैशाली ने अपना परिचय दिया और अपने करियर और जीवन के बारे में बात की. “मेरा जन्म 21 जून को हुआ था, जो संयोग से अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में लोकप्रिय है. मैं 6 साल की उम्र से शतरंज खेल रही हूं! शतरंज खेलना मेरे लिए सीखने, रोमांचकारी और पुरस्कृत करने वाला सफ़र रहा है, जो मेरे कई टूर्नामेंट और ओलंपियाड की सफलताओं में झलकता है. लेकिन इससे भी ज़्यादा है…”

अपने शतरंज के सफर के बारे में बताते हुए, वैशाली ने युवाओं, खासकर लड़कियों को प्रेरित करने का संदेश दिया. “मैं सभी महिलाओं, ख़ासकर युवा लड़कियों को एक संदेश देना चाहती हूं- चाहे कितनी भी बाधाएं क्यों न हों, अपने सपनों का पीछा करें. आपका जुनून आपकी सफलता को शक्ति देगा. मैं महिलाओं को अपने सपनों का पीछा करने और अपने द्वारा चुने गए किसी भी क्षेत्र में बाधाओं को तोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं क्योंकि मुझे पता है कि वे ऐसा कर सकती हैं.”

23 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने कहा कि वह अपनी FIDE रैंकिंग में और सुधार करना चाहती हैं और देश को गौरवान्वित करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, “शतरंज ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैं अपने पसंदीदा खेल में और अधिक योगदान देने के लिए उत्सुक हूं. इसी भावना से, मैं युवा लड़कियों से कहना चाहती हूं कि वे जिस भी खेल में मन लगाएं, उसे अपनाएं. खेल सबसे अच्छे शिक्षकों में से एक है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *