पहलगाम हमले के बाद भाजपा सरकार ने बुधवार को देश की सुरक्षा के मामले में कैबिनेट समिति बिठाई थी जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा सेवाओं को रद्द करने के आदेश दिए थे।विदेश मंत्रालय ने इस आदेश की घोषणा करते हुए कहा था कि 27 अप्रैल के बाद पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए जायेगे, तो वहीं मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे।
इस आदेश के जारी होने के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानियों में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं पाकिस्तान से भाग कर भारत आई हुई सीमा हैदर भी इसी डर में है कि कोई कही उसको भी वापस पाकिस्तान ना लौटना पड़ जाए।

सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर अपनी परेशानी जताते हुए कहा कि ” में पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब में भारत की बहु हूं”, में वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन करती हूं कि मुझे भारत में रहने दें।

साथ ही सीमा ने ये भी कहा कि सचिन से शादी करने के बाद सीमा ने हिन्दू धर्म अपना लिया है और सचिन के साथ शादी के बाद उनकी एक बच्ची भी हुई है जिसका नाम भारती है।
सीमा का दावा है कि वह अब पाकिस्तान की नागरिक नहीं है।उनकी नागरिकता उनके पति सचिन से जुड़ी हुई है इसलिए वह सरकार से निवेदन करती है कि उसे भारत में रहने दिया जाए।

सीमा हैदर 2023 में अवैध रूप से घुसी थी भारत में
आपको बता दें सीमा हैदर पहले पाकिस्तान में रहती थी जिसके बाद उन्हें भारत के रहने वाले सचिन से प्यार हो गया, जिसके लिए सीमा पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत में घुसी थी।

सीमा हैदर पहले से ही शादी शुदा थी, पहली शादी से उसको चार बच्चे थे। चारों बच्चों के साथ सीमा नेपाल के रस्ते से अवैध रूप से भारत में घुसी थी।