मसूरी : उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित कोल्हुखेत के पासभीषण सड़क हादसा घटित हो गया। काम के लिए जा रहे पिता पुत्र गिरे खाई में। पिता की हुई मौत।
ये घटना गुरुवार की सुबह 10 बजे घटित हुई जब पिता पुत्र दोनों मसूरी देहरादून मार्ग के कोल्हूखेत के पास से काम के लिए बाइक से जा रहे थे के तभी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। जिसके कारण एक पिता की मौके पर ही मौत हो जाती है जबकि बेटा घायल अवस्था में एक पहाड़ी में जा अटका।
जानकारी के अनुसार,दोनों पिता पुत्र देहरादून से पेंट पुताई के कम के लिए मसूरी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर 300 मीटर की गहरी खाई में जा गिरती है। जिसके कारण पिता की मौके पर ही मौत हो जाती है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचती है और खाई में गिरी बोक बजाज प्लैटिना UK 07 AB7AB7926 को बाहर निकालती है। पुलिस ने जब जांच शुरू करी तो एक युवक पहाड़ी पर फंसा हुआ था और दूसरे युवक की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने घायल को निकालकर अस्पताल भेजा।
मृतक ओर घायल की पहचान
मृतक की पहचान असवाक अहमद (40 वर्षीय, निवासी रायपुर अधोईवाला) के रूप में हुई है।
घायल की पहचान फैजान अहमद (14 वर्षीय) के रूप में हुई है।