Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

होमगार्ड भर्ती में दौड़ के दौरान बेहोश हुई युवती से चलती एंबुलेंस में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

गया (बिहार), 26 जुलाई 2025: बिहार के गया ज़िले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बोधगया में हो रही होमगार्ड भर्ती के दौरान दौड़ लगा रही एक युवती जब बेहोश हुई, तो उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस में बैठाया गया — लेकिन उसी एंबुलेंस में दो कर्मचारियों ने मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

 

घटना कहां हुई?

 

यह वारदात बोधगया थाना क्षेत्र स्थित BMP-3 ग्राउंड में हुई, जहां राज्यभर से आए अभ्यर्थी होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे थे। वहीं दौड़ के दौरान युवती बेहोश हुई थी।

 

 दो आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि

 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह बेहोशी की हालत में थी, उसी दौरान एम्बुलेंस के चालक और टेक्नीशियन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना 24 जुलाई की शाम की है, जबकि युवती को भर्ती मैदान से इलाज के लिए अन्‍नूग्र नारायण मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था।

 

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने बोधगया थाने में FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद गया एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई।

 

टीम ने CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और एम्बुलेंस चालक विनय कुमार (गया निवासी) और टेक्नीशियन अजीत कुमार (नालंदा निवासी) को गिरफ़्तार कर लिया।

 

एसएसपी आनंद कुमार ने बताया:

“जांच में दोनों आरोपियों की भूमिका की पुष्टि हुई है। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर IPC की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। हम जल्द चार्जशीट दाखिल करेंगे।”

 

घटना की जानकारी सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है।LJP प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अब महिलाएं भर्ती परीक्षा में भी सुरक्षित नहीं रहीं।

वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा, “बिहार में अपराधियों का राज है। जो एम्बुलेंस जीवन बचाने के लिए होती है, अब वह भी सुरक्षित नहीं रही।”

 

सोशल मीडिया पर #GayaRape और #AmbulanceHorror ट्रेंड करने लगा है, जहां लोग गुस्से और चिंता दोनों ज़ाहिर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *