Dehradun: होली में जश्न के नाम पर हुड़दंक मचाने के कारण करीब 61 लोग पहुचें दून हॉस्पिटल कॉलेज चिकित्सालय की इमरजेंसी में और 13 लोगों को करना पड़ा भर्ती।
हर साल की तरह होली के त्यौहार में मारपीट और दुर्घटना में हुए कई घायल दून हॉस्पिटल में पहुंचे। मरीजों में आधे लोग सड़क दुर्घटनाओं ,आंखों में जलन और स्किन एलर्जी के थे।
कुछ लोगों को दून के इमेजरजेंसी यूनिट में भर्ती करना पड़ा जो कि तेज रफ्तार में बाइक और लापरवाही से वाहन चालाने वाले घायल थे, घायलों की गिनती 18 थी तो वहीं 13 लोगों को भर्ती करना पड़ा।
मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ आरएस बिष्ट ने बताया कि हॉस्पिटल के इमरजेंसी में 7 से 8 मरीज रंगों के कारण आंखों में परेशानी ओर जलन वाले थे । इसके अलावा 7 से 8 मरीज होली के रंगों की वजह से हुई स्किन एलर्जी के थे जिन्हें उपचार के बाद घर भेजा गया। 13 मरीज होली के दिन सड़क हादसों,आपसी झगड़ों और मर पीट वाले थे जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा।
दून हॉस्पिटल के साथ साथ जिला चिकित्सालय कोरोनेशन हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भी 32 मामले सामने आए हैं जो कि होली के दौरान लापरवाही बरतने के कारण है।